प्रदेश में कोराना लॉकडाउन के बाद शनिवार तक करीब सवा 17 हजार यात्रियों को निगरानी के लिए चिह्नित किया गया। लेकिन अब तक 1277 यात्री ऐसे हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां गए। इनके बारे में जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्रियों को निगरानी में रखा गया है ताकि कोरोना को नियंत्रित किया जा सके। अगर इनमें कोरोना के लक्षण हैं तो तत्काल इनका इलाज हो सके।
कोरोना की रोकथाम के लिए शनिवार तक दो हजार 424 सैंपल लिए गए। इनमें निगेटिव पाए गए नमूनों की संख्या 1757 है। शनिवार को 897 सैंपल लिए गए और इनमें से 436 निगेटिव पाए गए। अब इनकी रिपोर्ट आएगी। गौरतलब है कि दो करोना पॉजिटिव इंदौर और एक शिवपुरी से स्वस्थ होकर घर चले गए। शेष कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में अब तक 179 मरीज पॉजिटिव पाए गए है।
इधर,385 वेंटिलेटर की व्यवस्था
सरकार ने मरीजों की संख्या के मद्देनजर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों आैर अस्पतालों में 385 वेंटिलेटर की व्यवस्था की है। यह केवल कोराेना मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी के साथ निजी क्षेत्रों के 107 अस्पतालों को भी चिह्नित किया गया है। इनमें 276 अइसोलेशन बेड और 1261 आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 24 हजार से ज्यादा सामान्य सामान्य बेड भी उपलब्ध हैं।